Skip to main content

Posts

अहमदाबाद से महाराष्ट्र के 3 ज्योतिर्लिंग रोड ट्रिप गाइड: रूट, बजट और पूरी जानकारी

अहमदाबाद से महाराष्ट्र के तीन ज्योतिर्लिंगों तक कार रोड ट्रिप महाराष्ट्र रोड ट्रिप गाइड शैव परंपरा के पवित्र बारह ज्योतिर्लिंगों में से तीन ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में है। त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर तथा घृष्णेश्वर। शिव के श्रद्धालु यहाँ एक बार अवश्य ही जाते है। आज की इस पोस्ट में यही रोडट्रिप की विस्तृत माहिती होगी। मैंने यह रोडट्रिप 2025 की दीपावली पर की थी। इस बार रोडट्रिप का उद्गमबिंदु यानि की स्टार्टिंग पॉइंट अहमदाबाद से होगा। यह रोडट्रिप गाइड बाई कार होने वाली है, तथा इस पोस्ट में रूट, खर्च, तथा अन्य जरुरी जानकारियां शामिल होगी, और हाँ इस पोस्ट के अंत में एक जरुरी बात भी है, आशा है वह आपको पसंद भी आए। इस यात्रा के बारे में यूँ तो अपने शहर से भी यह यात्रा की शुरुआत की जा सकती थी, पर अहमदाबाद से इस लिए शुरू कर रहा हूँ, क्योंकि अहमदाबाद गुजरात का केंद्र है। यह यात्रा अहमदाबाद से शुरू होगी, पहला पड़ाव त्र्यंबकेश्वर, दूसरा पड़ाव भीमाशंकर, तीसरा पड़ाव घृष्णेश्वर, और अंत में सापुतारा होकर घरवापसी होगी। इस रोडट्रिप का मुख्य आकर्षण तीनों ...
Recent posts

भुज से शामळाजी, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और हल्दीघाटी रोड ट्रिप प्लानिंग : रूट, दूरी और बजट

भुज से राजस्थान के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों तक कार से रोड ट्रिप की योजना। सोच रहा हूँ, इस दिवाली पर दूसरी किसी जगहों पर तो घूमने जा नहीं पाऊंगा, तो कहीं नजदीक में ही घूम आऊं। हालाँकि भारत के इस पश्चिम छोर से तो बाकी तमाम जगहें दूर ही पड़ती है। गूगल मैप्स खोलते ही सबसे पहला ध्यान खिंचा शामळाजी ने। शामळाजी से उदयपुर भी नजदीक है, तो ट्रिप थोड़ी और खींची। फिर ख्याल आया, जब उदयपुर तक जा ही रहें है, तो चित्तौड़गढ़ भी शामिल कर लिया जाए। और चित्तोड़ शामिल हो गया फिर हल्दीघाटी को कैसे बिसरें? बस तो रूटमैप तो तैयार हो गया। भुज से शामळाजी, फिर उदयपुर, फिर चित्तौड़गढ़, फिर हल्दीघाटी, और फिर घरवापसी। प्लान तो केवल शामळाजी तक ही था, लेकिन उदयपुर में एक परिचित व्यापारी है, हर बार कहते है दिवाली पर आओ उदयपुर, तो सोचा इस बार उन्हें भी आजमा लिया जाए। और वैसे भी उदयपुर जाने का खूब मन था भी मेरा। बचपन से राणा प्रताप की शौर्य-गाथाओं से परिचित हूँ। चित्तोड़ दुर्ग की ख्याति खूब सुनी है, और हल्दीघाटी का समर.. रोडट्रिप का रूट और दूरी कुलमिलाकर 1417 किलोमीटर, लगभग 25 घंटों का सफर है। मैं अक्सर ऐसे ...

ट्रैवल ब्लॉग की शुरुआत: नई जगहें, रोड ट्रिप्स और घूमने की पूरी जानकारी

A new journey begins सफर सिर्फ मंज़िल तक पहुँचने का नाम नहीं है! नई जगहें, अनजान रास्ते, खूबसूरत नज़ारे और रास्ते में मिलने वाली छोटी-बड़ी कहानियाँ। इसी सब को जानने और आपके साथ बाँटने के लिए इस ट्रैवल ब्लॉग की शुरुआत की है। Travel Guides Road Trips Hidden Places Travel Tips नमस्ते दोस्तों! कभी ऐसा हुआ है कि किसी जगह की तस्वीर देखकर आपका मन भी वहाँ जाने का करने लगा हो? कभी सड़क पर चलते हुए किसी अनजान रास्ते ने आपको अपनी तरफ खींचा हो? या फिर किसी दोस्त ने अपनी यात्रा का किस्सा सुनाया हो और आपने सोचा हो कि यार, एक बार यहाँ जाना तो बनता है! मेरे साथ तो ऐसा कई बार होता है। घूमना सिर्फ नई जगह देखने के लिए नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की भागदौड़ से थोड़ा बाहर निकलने, कुछ नया जानने और जिंदगी को एक अलग नजरिए से देखने का भी मौका है। तो स्वागत है आपका! यह ब्लॉग उन लोगों के लिए है जिन्हें घूमना पसंद है, जो अपनी अगली यात्रा की planning कर रहे हैं या फिर फिलहाल घर बैठे ही नई जगहों के बारे में जानना चाहते हैं। इस ...